चाईबासा/ Jayant Pramanik वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की संबद्ध शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सिमडेगा जिला के लचरागढ़ में सम्पन्न हुई. इस प्रतियोगिता में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, कुश्ती और रिले रेस जैसी स्पर्धाएँ आयोजित की गईं.

सोनुआ के दीन दयाल शिशु/विद्या मंदिर निश्चिंतपुर के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. किशोर वर्ग में गंगाराम जोंको ने 100 मी. और 800 मी. दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रीति पूर्ति ने गोला फेंक में तृतीय और चक्का फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया. ननिका बोदरा ने 800 मी. में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रिले रेस में प्रीति एंड ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया.
शिशु वर्ग में प्रकाश कोडाह ने ऊंची कूद में तृतीय, 100 मी. में तृतीय और 200 मी. में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं रामलाल जामुदा ने 400 मी. में द्वितीय और कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है. उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है ताकि विद्यालय प्रदेश स्तर पर पहचान बना सके.
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य मनोज भारती, दशरथ दास, अश्विनी कुमार दास, रमेश महतो, गोपेश प्रधान, सुजीत प्रधान, विष्णुकर दास, गुरूचरण सुरीन, सुलेखा महतो, प्रीति प्रधान, सरिता प्रधान, बेबी महतो, शिल्पा महतो, तारामनी हांसदा, निर्मला सतपथी सहित विद्यालय के सभी भैया-बहन उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
