चाईबासा/Jayant pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत तैरा गांव में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मां भगवती पाउड़ी देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. धार्मिक अनुष्ठान में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ग्रामीणों द्वारा भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच मां के प्रतीक ‘घोड़ा’ को शोभायात्रा के रूप में देवी स्थल तक पहुंचाया गया. इस दौरान पूरा गांव ‘मां भगवती’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया.
देवी स्थल पर आमंत्रित पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
अनुष्ठान को सफल बनाने में देवरी मेघनाथ नायक, गजपति नायक, मिथुन नायक, शिवचरण नायक, गुरुदेव प्रमाणिक और भागरथी नायक समेत स्थानीय महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

