चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना परिसर में सोमवार शाम को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में सोनुआ थाना एसआई इंद्रदेव रजक ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि वाट्सएप और सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है और आपसी सद्भाव बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. बैठक में उपस्थित बीडीओ सोमनाथ उराँव और सीओ अनुज टेटे ने भी बकरीद को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए और बकरीद की बधाई दी. मौके पर अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई.
*बैठक में उपस्थित सदस्य*
बैठक में एसआई सिध्देश्वर यादव, एएसआई तारकनाथ सिंह के अलावा झामुमो नेता दीपक प्रधान, बन बिहारी प्रधान, मुखिया सोहन माझी, शेख कैसर, नेशार, शेख अकबर, शेख मेराज, किशोर प्रधान आदि कई सदस्य उपस्थित थे.

