चाईबासा: Jayant Pramanik झारखंड स्थापना दिवस 2025 रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गुरूवार को मध्य विद्यालय महुलडीहा में प्रखंड स्तरीय निबंध, प्रश्नोत्तरी और पेंडिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया. जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यायल के निबंध, प्रश्नोत्तरी और पेंडिंग में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान लाने वाले दो आयु वर्ग के कक्षा 6 से 8 एवं 9 से 12 के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था. प्रखंड के शिक्षा विभाग के द्वारा दो शिक्षकों को मध्य विद्यालय महुलडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र कपूर और माध्य विद्यालय बालिका सोनुआ के शिक्षक जय किशन प्रधान को जज के रूप में प्रतिनियुक्त किया था.

इस प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय शाशिकेला, मध्य विद्यालय आसनतालिया , मध्य विद्यालय झडगांव, मध्य विद्यालय मादगंजाहिर, बालक मध्य विद्यालय सोनुआ, मध्य विद्यालय बालिका सोनुआ, कस्तूरबा गांधी बालिका सोनुआ, राज्य संपोषित उच्च +2 विद्यालय सोनुआ अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया.
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बीपीओ राजीव कुमार सिन्हा, शिक्षक गुलाब चंद्र कपूर और जय किशन प्रधान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और इन सभी छात्र छात्राओं को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र – छात्राओं उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
