चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में 16 नवंबर को सोनुआ यूथ क्लब की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर का उद्देश्य चाईबासा ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करना और मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम का आयोजन सुमिता होता फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है.

रविवार को शिविर की तैयारी को लेकर सोनुआ में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
बैठक में सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, यूथ क्लब के अरविंद बिट्टू कपूर, सूरज गुप्ता, कुमार संभव प्रधान, रूपेश प्रधान, प्रेमचंद साह, खितिश राम, अंकुर श्रीवास्तव, रुद्र प्रधान, जयंत प्रमाणिक, महावीर महतो, जगन्नाथ प्रधान और रंजीत प्रधान सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है और सोनुआ के युवाओं की यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने का एक सराहनीय कदम है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की.

