चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से लापता एक बालक को पुलिस ने केरल से बरामद कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बालक के परिजनों और इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से लापता चल रहे संरक्षित बालक राजा गोप को केरल के कन्नूर जिले से सुरक्षित बरामद किया गया है. सोनुआ थाना पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बालक के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद पुलिस टीम ने केरल में कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला.
फिलहाल बालक को पुलिस की विशेष निगरानी में सुरक्षित रखा गया है.
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि सोनुआ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक इंद्रदेव रजक बालक को लेकर 8 मार्च को केरल से सोनुआ के लिए रवाना होंगे.
सोनुआ पहुंचने के बाद बालक की मेडिकल जांच कराई जाएगी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस की इस सफलता के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है.

