चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के बालिका मध्य विद्यालय में शनिवार को अन्य सरकारी स्कूलों की भांति शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प, दीप और धूप अर्पित करके की गई.

स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस का शुभारंभ किया. इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रस्तुत किए. मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान के बारे में जानकारी दी.
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, एनी समद सुरीन, जयकिशन प्रधान, ऑलिव भुईयां, शांति भगत, शोभा कुमारी, जीरेन पूर्ति, सारानिका महतो, दीप महतो समेत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
