चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के मदंगजाहिर गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर देशभर में चल रहे “सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम” के तहत आयोजित किया गया था. शिविर की अध्यक्षता जिला महामंत्री अमरेश प्रधान ने की.

शिविर में कुल 170 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई. बीपी, शुगर, मलेरिया, खून और सामान्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच भी की गई. साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और आबुआ स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए.
मौके पर डॉ. नलिनी मुंडा, संजीव प्रधान (एमपीडब्ल्यू), जाकी प्रधान (एमपीडब्ल्यू), ए होता (फार्मासिस्ट), मनीषा, शकुंतला, मालती गागराई, जयपाल जोंकों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
