चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में पूजा बेकरी का शॉप खुल गया है. गुरुवार को सोनुआ बाजार मेन रोड स्थित शैलेश कॉम्प्लेक्स में पूजा बेकरी शॉप का उद्घाटन विधायक जगत माझी ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन
पूजा बेकरी के मालिक शीतल गुप्ता ने बताया कि अब सोनुआ के लोगों को बर्थडे केक, मिठाई, पिज्जा, बर्गर और अन्य सभी प्रकार के नमकीन सामान अच्छी गुणवत्ता के साथ यहीं उपलब्ध होंगे. उद्घाटन के मौके पर झामुमो नेता दीपक प्रधान, प्रणव रजक, यदुपति प्रधान, दीपक कुमार प्रधान, आसपास के दुकानदार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
