चाईबासा/ Jayant Pramanik आजसू पार्टी की सोनुआ प्रखंड कमिटी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनमुद्दों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. पार्टी नेताओं ने गुरुवार को बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की.

इन समस्याओं पर आंदोलन की बनी रणनीति
सोनुआ के पनसुआ डैम से बन रही जलापूर्ति योजना. नागलकाटा तालाब का जीर्णोद्धार. सिंचाई नहर की जर्जर स्थिति. सोनुआ बाजार समिति के पुनर्गठन. बाजार क्षेत्र में कचरा निस्तारण की समस्या. बाजार क्षेत्र में लाईटिंग. अर्जुनपुर में नहर की समस्या.
प्रखंड कमेटी का गठन.
आजसू पार्टी ने प्रखंड कमेटी को मजबूत करने के लिए एक टीम गठित की है, जिसमें मनोज हिन्दयार, राजेंद्र बंदिया, ब्रज जॉन हेंब्रम, ज्योति किरण बानरा, जितेन्द्र प्रधान, जगनाथ प्रधान, कार्तिक गोप और पोरेश मुखी शामिल हैं. बैठक में प्रखंड सचिव संतोष महतो, प्रदीप बोयपाई, राजेश प्रधान, गणेश पान और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

