चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड में आजसू पार्टी की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है. यह बैठक 3 जुलाई को दोपहर 2 बजे से होगी. इसमें प्रखंड स्तरीय कमिटी के गठन के साथ अन्य कमिटियों के गठन पर चर्चा की जाएगी. इसमें युवा आजसू कमिटी, महिला कमिटी, सोशल मीडिया कमिटी और अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
मुख्य अतिथि.
बैठक में मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोयपाई और युवा आंदोलनकारी नेता अमित महतो उपस्थित रहेंगे. आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह बैठक आयोजित की गई है. इसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
