चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ- गुदड़ी मुख्य सड़क पर सोमवार को अर्जुनपुर स्कूल के पास एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए.

घटना में साइकिल सवार बुरूडीह गांव निवासी 21 वर्षीय गव गागराई, और बाइक पर सवार चुंगुसाईं गांव निवासी 25 वर्षीय सोंगा गुंडूवा व 19 वर्षीय रमेश गुंडूवा घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली. बताया गया कि साइकिल सवार झूम्परा सोमवार बाजार से घर लौट रहा था, उसी दौरान झूम्परा बाजार से दो युवक बाइक से घर लौट रहे थे. तभी बाइक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी. हादसे में तीनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं.
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया.

