चाईबासा/ Jayant Pramanik आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर को चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ स्टेशन में रेल टेका आंदोलन किया गया था. इस दौरान करीब छह घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम रखा गया. इस मामले में चक्रधरपुर आरपीएफ थाना में आदिवासी कुड़मी समाज के नेता अमित महतो समेत 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश सोरेन ने बताया कि आंदोलन के दौरान ट्रैक जाम में शामिल अन्य नेताओं और समर्थकों की वीडियोग्राफी की गई थी. फिलहाल तस्वीरों से अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है.
रेलवे पुलिस ने आरोप लगाया है कि आंदोलन के दौरान रेलवे क्षेत्र में हल्ला मचाने, रेलकर्मियों को कर्तव्य पालन में अवरोध उत्पन्न करने, प्रतिबंधित रेलवे क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने और ट्रेनों की आवाजाही बाधित करने जैसे अपराध हुए हैं. इस मामले में रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
