चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत बोयकोडा पंचायत के डाव साकोडा गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे 52 वर्षीय अधेड़ गोंडों वर्मा को सांप ने डंस लिया. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गोंडो अपने खेत की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक सांप ने उसे काट लिया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसके के शरीर में सांप का जहर नहीं फैला है. वर्तमान में वह अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन
