चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिक्षा प्रेमी एवं शिक्षाविद् स्व. महतो के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.


इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य यथार्थ शंकर महतो ने JLKM पार्टी के केंद्रीय नेता जयराम कुमार महतो का संदेश पहुंचाया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने स्व. महतो के पुत्र बलराज कुमार हिन्दवार से मुलाकात कर दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष करण महतो, अधिवक्ता महेंद्र जामुदा, युवा जिला अध्यक्ष अजय महतो, दुर्योधन महतो, युवा संगठन महासचिव अर्जुन मालवा, अखिलेश महतो और संजय महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को समाज के लिए अनुकरणीय बताया.

