चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ स्थित बैधमारा रेलवे फाटक पर बुधवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. जहां तेज रफ्तार सफेद स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर रेलवे कर्मियों के लिए बने केबिन से टकरा गई. हादसे में केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा.

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बैधमारा रेलवे फाटक पर आरपीएफ की टीम पहुंची और स्कोर्पियो को जब्त कर लिया. साथ ही वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल रेलवे आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है. गनीमत रही कि घटना के समय रेलवे कर्मी केबिन के भीतर मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन
