चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. पिछले दो दिनों से रुक- रुककर हो रही बारिश के कारण जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं. शनिवार सुबह विक्रमपुर से गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर मधुपुर स्थित संजय नदी का पानी पुल और सड़क के ऊपर से बहने लगा.

तेज धारा के बीच स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते देखे गए. इस खतरनाक स्थिति के बावजूद बच्चे पानी के बीच से होकर स्कूल जाते नजर आए. नदी के उफान और बहाव के कारण इस मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है.
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की मांग की है. फिलहाल इलाके में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
