चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड के लोंजो पंचायत भवन में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ‘सरकार आपके द्वार–सेवा का अधिकार सप्ताह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया. शिविर में अबुआ स्वास्थ्य कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे कई लाभुकों ने तत्काल लाभ लिया.

इसके अलावा अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मइंया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ग्रामीणों द्वारा आवेदन जमा किए गए. शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सहज, त्वरित और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना था.
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य, बीडीओ, सीओ, उप प्रमुख रचना महतो और पंचायत मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से जेएसएलपीएस की दीदियों को फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.
मौके पर सोनुआ भाग–1 की जिला परिषद सदस्य सुवागी मुर्मू, बीडीओ सोमनाथ उराँव, सीओ अनुज टेटे, पंचायत मुखिया रास मानी माझी, मानकी मदन मोहन सुंडी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
