चाईबासा/ Rasbihari Mandal सदर प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक दायित्व निभाते हुए रूंगटा स्टील की ओर से शनिवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कंपनी के सीएसआर फंड के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नाकाहासा और राजकीय कृत मध्य विद्यालय सिंदरी के कक्षा एक से लेकर दसवीं तक के करीब 600 छात्र-छात्राओं के बीच स्वेटर बांटे गए.

ठंड के मौसम में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. विद्यार्थियों ने कंपनी के इस सहयोग के लिए आभार जताया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि इस तरह की पहल से जरूरतमंद बच्चों को राहत मिलती है और उनका मनोबल भी बढ़ता है. कार्यक्रम के दौरान कंपनी के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे. सभी ने शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ने की इस पहल की सराहना की. कंपनी प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्य सीएसआर के तहत जारी रहेंगे.

