चाईबासा/ Jayant Pramanik नवरात्रि के चौथे दिन रोटी बैंक यूथ क्लब चाईबासा ने गरीबों और असहायों को भोजन उपलब्ध कराया. इस पहल का उद्देश्य शहर के उन लोगों तक भोजन पहुंचाना है जो आर्थिक तंगी के कारण भरपेट खाना नहीं खा पाते.

कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि शुभम सिंह राजपूत, पृथ्वी राज और युवा समाजसेवी रोहित सिन्हा ने इस अभियान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि भोजन हर इंसान का अधिकार है और रोटी बैंक यूथ क्लब का यह प्रयास चाईबासा को भूखमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
पहले ही दिन स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने बढ़- चढ़कर भागीदारी की. आने वाले दिनों में लोगों ने भोजन, सहयोग और समय देकर इस मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सहयोगी और सक्रिय सदस्य मौजूद थे

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
