चाईबासा/ Jayant Pramanik रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम उठाते हुए जिला स्कूल चाईबासा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का आयोजन एस.आर. रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से किया गया. विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार और छायादार पौधे लगाए गए. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि आलडा, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं और क्लब के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए.

पौधारोपण के दौरान पूरे परिसर में हरियाली और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना. विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया और यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए.
इस अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब के प्रोग्राम चेयरमैन अमित पोद्दार, सचिव केशव दोदराजका, सहसचिव पलक चावला, युथ सर्विस ऑफिसर सौरव राम समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम संयोजक अमित पोद्दार ने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं. आज लगाए गए पौधे भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और सुरक्षित वातावरण का आधार बनेंगे.
प्रधानाध्यापिका रश्मि आलडा ने एस.आर. रूंगटा ग्रुप और रोट्रैक्ट क्लब का आभार जताते हुए कहा कि यह केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि बच्चों और समाज में पर्यावरण जागरूकता जगाने का प्रयास है. विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा की और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वच्छ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
