चाईबासा Jayant Pramanik श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138 वां जन्मोत्सव 9 नवम्बर रविवार को सोनुआ के निश्चिंतपुर मैदान में आयोजित होगा. कार्यक्रम में सुबह के समय वेद मांगलिक एवं शहनाई वादन, उषा कीर्त्तन, समवेत प्रातः कालीन प्रार्थना और धर्मग्रन्थ पाठ, संगीतांजली आदि आयोजित होगा. इसके बाद ठाकुरजी के अनुयायियों द्वारा कार्यक्रम स्थल से बाजार तक शोभा यात्रा निकाला जाएगा.

विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल में साधारण सभा आयोजित होगा जिसमें वर्तमान युग समस्या एवं समाधान में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्रजी का दिव्य जीवन एवं वाणी तथा प्रत्येक को सत्-दीक्षा की आवश्यकता का प्रवचन होगा. इसके साथ ही मातृसम्मेलन में आदर्श परिवार गठन में मातृ जाति की भूमिका पर चर्चा होगा. मौके पर श्रद्धालुओं के बीच भंडारा में प्रसाद वितरण भी होगा.

विज्ञापन
