चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ में प्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई प्रभु बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर मौसी बाड़ी मंदिर के लिए निकले. सोनुआ में चेकनाका स्थित जगन्नाथ मंदिर के अलावा चमकपुर झाड़गांव और भालुरुंगी गांव में रथ यात्रा का आयोजन बड़ धूमधाम से किया गया. इस दौरान पूजा- अर्चना और रथ यात्रा के सभी कार्यक्रम किये गये. जिसके बाद प्रभु जगन्नाथ समेत तीनों भगवानों को रथ में सवार किया गया. जिसके बाद श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा के साथ रथ को खींचते हुए मौसी बाड़ी मंदिर की ओर ले गए.

इस दौरान रास्ते पर ग्रामीण श्रद्धालुओं का द्वारा पूजा- अर्चना के साथ प्रसाद चढाया गया. सोनुआ में रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. सोनुआ में दो दिनों तक रथ यात्रा होती है, जिसमें शुक्रवार को प्रभु का रथ आधे रास्ते में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को मौसी बाड़ी मंदिर पहुंचेगी.

