चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखण्ड के बालजोड़ी गांव में मंगलवार को 461वीं वीरांगना महारानी दुर्गावती गोंड की शहादत दिवस मनाई गई. सबसे पहले महारानी दुर्गावती गोंड की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

विज्ञापन
इस दौरान अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने दीप प्रज्वलित एवं मल्यार्पण किया. उसके बाद बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संगीत केंद्रीय अध्यक्ष मंगलयम नायक, अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के पूर्व महासचिव सह केंद्रीय सलाहकार लक्ष्मण नायक, बालजोड़ी पंचायत मुखिया गुणवंत नायक, विभीषण नायक, मंदाकिनी नायक, जगदीश नायक, गोविंद चंद्र नायक सहित गोंड समाज के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
