चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले 48 घंटे से हो रहे मूसलाधार बारिश से चक्रधरपुर के कुलीतोडांग गांव में मिट्टी का घर धंसने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन छोटे बच्चे घायल हो गए. मानसून की लगातार हो रही भारी बारिश ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आफत की बारिश साबित हो रही है.

विज्ञापन
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में थी. जब घर धंसा, तो महिला मिट्टी में दबकर बेहोश हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. घायल बच्चों में मृतक महिला का एक तीन साल का और एक पांच महीने का बच्चा शामिल है, जबकि अन्य घायल बच्चा चाईबासा के कुसमुंडा गांव निवासी रिश्तेदार का बच्चा है. फिलहाल पुलिस राहत और बचाव में जुटी है.

विज्ञापन
