चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ और लोटापहाड़ स्टेशन के बीच अप लाइन रेलवे ट्रैक की मरम्मत को लेकर शनिवार दोपहर से शाम तक गोलमुंडा रेल फाटक बंद रहा. करीब साढ़े चार घंटे तक सोनुआ- चक्रधरपुर एनएच मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा. इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.35 बजे तक रेल फाटक पूरी तरह बंद रहा. इस दौरान रेलवे की मशीन से ट्रैक पर लगे सीमेंट स्लैब को बदला गया. मरम्मत कार्य के कारण एनएच पर वाहनों का परिचालन रुक गया और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
रेलवे की ओर से पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी कि शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक गोलमुंडा रेल फाटक बंद रहेगा. हालांकि, वास्तविक रूप से रेल फाटक दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.35 बजे तक ही बंद रहा.

विज्ञापन
