चाईबासा/Jayant Pramanik मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी ने गुरूवार को शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में वन पट्टाधारियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने का मामला उठाया. इस पर विभागीय मंत्री दीपक बिरूवा ने जवाब में कहा कि अगले बजट सत्र से पूर्व ठोस निर्णय लेंगे. विधायक ने सदन में कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अन्तर्गत कोल्हान, पोड़ाहाट, चाईबासा व सारंडा वन प्रमंडल अन्तर्गत वन पट्टाधारियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है.

इससे उनके बच्चे शिक्षा के साथ अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे है. विधायक ने सदन को बताया कि इससे पूर्व वह इस मामले को ट्राइबल एडवाइजरी कौंसिल की बैठक में प्रमुखता से रख चुके हैं, मामला वहां समीक्षाधीन है. विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि यथाशीघ्र जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य शुरू किया जाए, ताकि वन पट्टाधारी योजना का लाभ लें सकें.
विधायक के प्रश्न के बाद उत्तर देते हुए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा ने विधायक जगत माझी के सवाल काे जायज ठहराया और कहा कि यह बात सही है कि वन पट्टाधारियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा है, जिससे उन परिवारों को कठिनाई हो रही है.मंत्री ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रयास होगा कि अगले बजट सत्र से पूर्व इस मामले पर ठोस निर्णय ले लेंगे.मामले पर गंभीरता दिखाये जाने पर विधायक ने मंत्री को धन्यवाद दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
