चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बड़ाजामदा में हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड संजीव मिश्रा समेत पांच पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ₹2.5 लाख नकद, दो चारपहिया वाहन, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चीनी सीढ़ी बरामद की गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे की है जब बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले व्यवसायी अनिल चौरसिया के घर में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला था. अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर नकद ₹2.5 लाख, एक सोने की चेन और एक सोने का ब्रेसलेट लूट लिया था. वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गए थे.
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. अंततः पुलिस ने सभी अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
