चाईबासा Report By Nitish Thakur जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में गोमिया होनहंगा, सिप्रियान लुगुन और पौलुस लुगुन शामिल हैं.


गोइलकेरा थाना में इस मामले में कांड संख्या 42/2025 दिनांक 16/12/2025 के तहत धारा 103(1)/238/3(5) भारतीय दंड संहिता 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
छापामारी दल में थाना प्रभारी गोइलकेरा विक्रांत मुंडा, थाना प्रभारी गुदड़ी सुदर्शन मिंज, उमेश कुमार यादव, सुमन टुडू और पुनीत उरांव सहित अन्य शामिल थे.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा की भावना बढ़ी है. जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने कहा कि हत्याकांड के पीछे की वजह और अन्य सहयोगियों की पहचान भी की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
