चाईबासा: पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंझारी थाना क्षेत्र के कुंदरुगुटु गांव में एक किराना दुकान से बड़े पैमाने पर मिलावटी अंग्रेजी शराब की बिक्री की सूचना पुलिस को मिली.

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टुटी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान राशन दुकान से विभिन्न कंपनियों के शराब और बीयर की कुल 171 बोतलें बरामद की गईं. आरोपी दुकान संचालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे लोगों पर कानूनी उपायों के तहत कठोर कदम उठाए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
