चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ पुलिस ने भाकपा माओवादी के महिला नक्सली रिसीव उर्फ जीउरी उर्फ ऊषा सोय के घर पर चाईबासा न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को चिपका कर कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
*महिला नक्सली पर दर्ज मामले*
महिला नक्सली रिसीव उर्फ ऊषा सोय नक्सली घटना काराईकेला थाना कांड संख्या 15/24 एवं 17/24 में प्राथमिक अभियुक्त है. उसके उपर अन्य कई थानों में भी नक्सली मामला दर्ज है. सोनुआ थाना प्रभारी संजय कुमार नायक के अलावा सोनुआ व कराईकेला थाना के पुलिस अधिकारी व जवान इस कार्रवाई के दौरान उपस्थित थे. पुलिस ने कोर्ट के आदेशानुसार महिला नक्सली को सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
