चाईबासा / Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन परिषद (JSLPS) और झारखंड ग्रामीण बैंक के संयुक्त प्रयास से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत दिवंगत पानी वानरा के आश्रित आज़ाद बानरा को 2 लाख रुपये का बीमा लाभ प्रदान किया गया.

अप्रैल माह में बालजोड़ी निवासी पानी वानरा का सामान्य बीमारी के कारण निधन हो गया था. इसके बाद उनके नामांकित आश्रित आज़ाद बानरा को महुलडीहा शाखा के प्रबंधक अनिकेत मंडल ने बीमा राशि का चेक सौंपा. राशि झारखंड ग्रामीण बैंक, महुलडीहा शाखा के माध्यम से वितरित की गई.
अधिकारियों ने बताया कि कम प्रीमियम में यह योजना गरीब परिवारों के लिए संकट की घड़ी में आर्थिक सुरक्षा का वरदान साबित हो रही है.
इस अवसर पर सोनुआ प्रखंड के JSLPS बीपीएम गोल्डन शशि कैप्टन भी मौजूद रहे.
यह योजना ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आकस्मिक परिस्थितियों में वित्तीय सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है.

