चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ स्थित संसाधन केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय पेंटिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व बीपीओ राजीव कुमार सिन्हा ने किया.

प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था. पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया, वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई.

प्रखंड के विभिन्न मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया. विजेता और उपविजेता बच्चों को मध्य विद्यालय महुलडीहा के प्रधानाध्यापक गुलाब चन्द्र कपूर तथा मध्य विद्यालय झंडगांव के सुखलाल महतो ने पुरस्कृत किया. इसके अलावा राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया.
मौके पर सहायक शिक्षक महेंद्र महतो, बीआरपी हिमांशु शेखर महतो और जयकिशन प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. इस आयोजन से विद्यार्थियों में खेल और शिक्षा दोनों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
