चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड के वन विश्रामागार कुन्दुरुगुटु में गुरुवार को कुडमी समाज के लोगों ने वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई. इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुडमी समाज के जिलाध्यक्ष डॉक्टर महतो ने की.
उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो का जीवन झारखंड आंदोलन, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक रहा है. उन्होंने बताया कि आदिवासी कुडमी समाज की ओर से आगामी दिनों में डहारे टुसु का आयोजन महुलडीहा खेल मैदान में किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए.
इस अवसर पर दिनेश कुमार महतो, शंभु चरण महतो, रवीन्द्र महतो, महेंद्र महतो, किशोर महतो, हरिपद महतो, रामदयाल महतो, प्रेमचंद महतो, रवि महतो, रूद्र प्रताप महतो, बसंत महतो, बालकिशोर महतो, कुलदीप महतो, सुभाष महतो और विश्वजीत महतो सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

