चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित सोनापोस पंचायत भवन में शनिवार को एस्पायर संस्था द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक कलेश्वर सिंह ने की.

बैठक में आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन, क्लास ट्रैक्शन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, सीएलएफजेड, वीईआर, एमएसआईपी, एफएलएन ऑनरशिप, हेड काउंट विद्यालय और आंगनवाड़ी, एनआरबीसी–आरबीसी ट्रैकिंग तथा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि एसएमसी, पीआरआई, एसएचजी, स्कूली शिक्षक, यूथ, आंगनवाड़ी सेविका, मनकी–मुंडा सहित सभी हितधारकों के साथ उन्मुखीकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा. प्रखंड समन्वयक कलेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बच्चों के स्कूल नामांकन में आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसी समस्याएँ सामने आ रही हैं, जिन्हें गांव-गांव में जागरूकता फैलाकर दूर किया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे.
बैठक में एलईपी समन्वयक गोपीनाथ बोबोंगा, जगन्नाथ सोरेन, जगन्नाथ माझी, दीवार पूर्ति, घनश्याम पूर्ति, अभिषेक कुमार पन, लक्ष्मी लागुरी, बेंजामिन बोदरा, सुमिता प्रधान, रंजीता प्रधान, माया गहराई, बेलमती कुंकल, शीला प्रधान, नानिका मुंडा, मोनिका चाकी, आउदेस पूर्ति, देवानंद गोप, विशाल महतो, तपन प्रधान, संजू महतो, दिलीप मेलगांडी, खुशबू समंद, अनुपमा महतो और कंचन कुमारी सहित एस्पायर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
