चाईबासा: लोकसभा चुनाव 2024 में सिंहभूम संसदीय सीट झामुमो (JMM) के खाते में गई थी. झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर पूर्व सांसद गीता कोड़ा को पराजित किया था. गीता कोड़ा ने इस चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था, लेकिन मतदाताओं ने उन्हें सिरे से नकार दिया.

2019 में कांग्रेस के टिकट पर सिंहभूम की एकमात्र विजयी सांसद रहीं गीता कोड़ा को उम्मीद थी कि बीजेपी में आने से उनका जनाधार और मजबूत होगा. मगर जनता ने इस ‘पाला बदलने’ को पसंद नहीं किया और उन्हें इस बार का चुनावी परिणाम उनके खिलाफ गया.
दूसरी ओर, सिंहभूम की जनता ने झामुमो की जोबा माझी पर भरोसा जताया और उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई.
लेकिन चुनावी जीत के बाद बीते महीनों में जोबा माझी के प्रति जनता का रुख बदलता दिख रहा है. जनता का आरोप है कि सांसद बनने के बाद से जोबा माझी ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर कोई ठोस पहल नहीं की है.
खासकर आदित्यपुर नगर निगम और सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में अब तक ऐसा कोई काम नहीं हुआ है जिससे लोगों को महसूस हो कि उनका जनप्रतिनिधि सक्रिय है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाओं की उम्मीदें अब भी अधूरी हैं. वर्तमान सांसद कुछ खास लोगों के इशारे पर काम कर रहीं हैं. कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्होंने जोबा माझी को जिताया था, अब वही भरोसा टूटता नजर आ रहा है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सिंहभूम की जनता ने इस बार गीता कोड़ा को सज़ा तो दे दी, लेकिन अब वे जोबा माझी के प्रदर्शन से भी निराश हैं.
ऐसे में आने वाले दिनों में झामुमो के लिए जनता का विश्वास बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
