चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरू इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में की गई तलाशी में भारी मात्रा में हथियार, गोला- बारूद, आईईडी, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है.

सूत्रों की मानें तो कई जगहों पर खून के छींटे मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों को गोली लगी है. हालांकि सुरक्षाबलों को किसी नक्सली का शव फिलहाल बरामद नहीं हुआ है.
सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने दो एसएलआर राइफल, एक .303 राइफल, 37 ए.के.-47 कारतूस, 78 एसएलआर कारतूस, 130 .303 कारतूस, 7.62 मिमी मैगज़ीन, एसएलआर व .303 मैगज़ीन, 16.68 किलोग्राम जिलेटिन पैकेट, 13 तैयार जिलेटिन आईईडी, 10 इलेक्ट्रिक और 5 नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 5 रेडियो सेट, 2 इंटरसेप्टर, 24 सिरिंज, 20 प्लास्टिक पाइप, 2 लैपटॉप (ASUS और Lenovo), 11 एफएम रेडियो समेत अन्य नक्सली साहित्य बरामद किया है.
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे सारंडा क्षेत्र को घेर लिया है और जंगल में सघन तलाशी अभियान जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से मिले हथियारों और सामग्रियों से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
