चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के राजगांव में आयोजित वीर शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल पांच दिवसीय महिला फुटबॉल एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ.
समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में तथा मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

महिला फुटबॉल के फाइनल में संत अगस्तीन गुदड़ी और जीलब जोलोब पंडुवा आमने-सामने आईं और निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हो पाने पर पेनाल्टी शूट- आउट करवाया गया जिसमें संत अगस्तीन विजेता बनी.
विजेता महिला टीम को ट्रॉफी तथा नकद दस हजार रुपये से सम्मानित किया गया.
पुरुष हॉकी के फाइनल में ओजी मिलन क्लब ओलोंगर और जीईएलबीके जूनियर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पेनाल्टी शूट-आउट के बाद ओजी मिलन क्लब विजयी रहा.
पुरुष विजेता टीम को पंद्रह हजार रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान की गई जबकि उपविजेता को दस हजार रुपये से सम्मानित किया गया. समारोह में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें बधाई एवं आगे खेल में प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया. सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल में करियर बनाने के विकल्प भी सुलभ हो सकते हैं. विधायक ने भी खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया.
कार्यक्रम में कमरोड़ा के मुखिया दाउद बरजो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, मानकी बिरसा बरजो, गुदड़ी थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
