चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के निर्देश अनुसार गुरुवार को सोनुआ प्रखंड के सोनापोस पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच विद्युत मामले संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कर्मी रवि शंकर प्रधान और चमरा बोदरा ने ग्रामीणों को घरेलू एवं व्यावसायिक बिजली कनेक्शन, मीटरिंग, बिजली बिल और उससे जुड़ी सामान्य समस्याओं की जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना विधिवत बिजली कनेक्शन के विद्युत उपयोग करना कानूनी अपराध है, जिसके लिए दंड का प्रावधान है.
शिविर में उपस्थित पीएलवी ने 29 नवंबर 2025 को चाईबासा में आयोजित होने वाली विशेष विद्युत मामले संबंधित व्यवहार न्यायालय (लोक अदालत) के बारे में विस्तृत जानकारी दी. ग्रामीणों को बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित विद्युत मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है.
इसके अतिरिक्त, पीएलवी ने डालसा द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया और बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित तथा जरूरतमंद लोग इन सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं. ग्रामीणों के बीच हैंडबिल भी वितरित किए गए.
कार्यक्रम में पीएलवी श्रीकांत प्रधान, अरूप कुमार प्रधान, पंचायत सचिव अंगद प्रधान, पंचायत सहायक देवानंद प्रधान, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
