चाईबासा/Jayant pramanik सोनुआ क्षेत्र में मंगलवार को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, सोनुआ विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

विभागीय कर्मियों ने बताया कि 33 केवी मेन लाइन पर मीटर यूनिट लगाने का कार्य किया जाना है, जिसके कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
विद्युत विभाग ने सोमवार को ही सभी संबंधित क्षेत्रों को इसकी जानकारी देते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
