चाईबासा Jayant Pramanik सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कुष्ठ रोगियों की त्वरित पहचान और उपचार प्रक्रिया को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के सभी सहियाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान एमडी आज़म, एमपीडब्ल्यू (एसआई) जितेंद्र बिरुवा और बीटीटी फुलचंद हेंब्रम ने सहियाओं को गांव-गांव जाकर घर-घर सर्वेक्षण करने, संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की पहचान करने और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग समय पर पहचान और पूर्ण उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि 10 नवंबर से 26 नवंबर तक क्षेत्र के सभी गांवों में सक्रिय सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में सहियाएं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी और रोग के प्रति जन-जागरूकता भी फैलाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कुष्ठ रोग के संभावित मामलों की जल्द पहचान कर मरीजों को शुरुआती अवस्था में उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
साथ ही, उन्होंने कुष्ठ उन्मूलन अभियान में सहियाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
