चाईबासा/Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में बाल अधिकार सुरक्षा मंच के द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष मदन मोहन सुंडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. मंच के द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर जैसे आधार कार्ड, बैंक पास बुक, ड्रॉप आउट बच्चे, बाल विवाह, बल श्रम, को रोकथाम चाईल्ड लेबर फ्री जॉन साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुआ.

मदन मोहन सुंडी ने कहा कि स्कूली बच्चों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक नहीं होने से नामांकन के लिए काफी समस्या आ रही है. मौके पर बैठक में बारी पंचायत के मुखिया सुनीता गागराई, सोनापोस पंचायत के मुखिया नूर हंसदा, पोड़ाहाट पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू, आसनतालिया पंचायत के मुखिया सुमित्रा बोदरा, बाजलोड़ी वार्ड सदस्य सावित्री चाकी, दिनेश कुमार महतो, लखींद्र महतो, नीला दास, यमुना संब्रूई, सुनीता जामुदा, गोला सुरीन, शिवनाथ तेंटेला, बुधलाल सामंड, गणेश बोदरा समेत, बाल अधिकार सुरक्षा मंच के सभी सदस्य उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
