चाईबासा: मंगलवार की सुबह सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र के दीघा गांव के समीप जंगल में एक भयानक हादसा हो गया. जहां सियाली पत्ता लाने गई 10 वर्षीय बच्ची श्रेया हेरेंज की आईईडी विस्फोट में मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है. विस्फोट इतना भीषण था कि बच्ची के पैर के चिथड़े उड़ गए.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना से पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके के लिए रवाना हो गए.
वहीं, मनोहरपुर से एम्बुलेंस मृतका का शव लेने के लिए घटनास्थल की ओर भेज दी गई है. ग्रामीणों के अनुसार, श्रेया सुबह अपने साथियों के साथ जंगल में सियाली पत्ता तोड़ने गई थी, तभी उसने जमीन में दबे विस्फोटक पर पैर रख दिया, जिससे जोरदार धमाका हो गया.
पुलिस को आशंका है कि यह नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी हो सकता है, जिसे सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया गया था. फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
