चाईबासा Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड परिसर स्थित आदिवासी कला एवं संस्कृति भवन में आदिवासी समुदायों द्वारा आयोजित “आदिवासी जन आक्रोश रैली” 18 अक्टूबर 2025, की अभूतपूर्व सफलता को लेकर एक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में आयोजन की सफलता पर संतोष और गर्व व्यक्त किया गया. बैठक में आयोजक आदिवासी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने सबसे पहले विभिन्न ग्रामों से प्राप्त सहयोग राशि का आय-व्यय का पूर्ण पारदर्शी ब्यौरा प्रस्तुत किया. इस दौरान समिति की ईमानदार कार्यप्रणाली और जनसहयोग की सराहना की गई.

आयोजन की अभूतपूर्व सफलता पर समिति के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को मानकी मदन मोहन सुंडी द्वारा पारंपरिक आदिवासी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को समाज के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी को आगे भी निभाते रहने का आह्वान किया. आयोजन समिति द्वारा आभार पत्र जारी करते हुए रैली को सफल बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी समुदायों, ग्राम सभाओं, सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं, मुंडा-मानकी, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक विभाग के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
18 अक्टूबर 2025 को सोनुआ में आयोजित ‘आदिवासी जन आक्रोश रैली’ ऐतिहासिक रही. यह रैली हमारी सामूहिक मेहनत, दूरदृष्टि और सामाजिक एकता का प्रत्यक्ष परिणाम है. यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि आदिवासी समाज आज भी अपनी अस्मिता, पहचान और अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट है. आप सभी की उपस्थिति ने इस आंदोलन को जनांदोलन का रूप दिया. मीडिया बंधुओं की निष्पक्ष भूमिका और प्रशासन की सजगता ने इस कार्यक्रम को लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह रैली केवल विरोध का प्रतीक नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, एकता और स्वाभिमान की ऐतिहासिक मिसाल बन गई है.
समिति ने आगे कहा कि —
हम सभी आदिवासी भाई-बहनों से अपेक्षा करते हैं कि आगे भी इसी एकता, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ अपने समाज के हर आंदोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएँ. यह एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है और समाज की जीवंत पहचान भी.
बैठक में मुख्य रूप से पातोर जोंकों, डॉo दिनेश चंद्र बोयपाई, उदय सिंह पूरती, बुधलाल पुरती, डॉo रीना गोडसोरा, बाबूलाल कोड़ाह, जेम्स वॉट मुंडा, गणेश चंद्र बोदरा, रंजीत सोय, घनश्याम जोंकों, अमित अंगरिया, अंतु राम केराई, मदन मोहन सुंडी, नीमा लुगुन, हरे कृष्ण बन्दिया, रामराय बोदरा, सोमनाथ चातर, गुरुचरण मुंडारी, सतीश बंदिया, प्रताप समद, गोंडा राम सोय, गणेश बंदिया, महेंद्र जमुदा, गोविंदा जमुदा, उदय चेरोवा, राहुल बांदा, मनोज कुमार चंपिया, मानकी बोदरा सहित कई सामाजिक नेतृत्वकर्ता उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
