चाईबासा/ Jayant Pramanik

विज्ञापन
घुड़ाबंधा प्रखंड के अर्जुनबेड़ा जवालकाटा निवासी दुलाल महतो (53) की इलाज के दौरान दिल्ली के मदन मोहन मालवीय अस्पताल में मौत हो गई थी. वे पेशे से इलेक्ट्रिक मिस्त्री थे. उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था.
मामले को देखते हुए युवा आजसू के राज्य संयोजक सह कोल्हान प्रभारी अमित महतो ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की थी. डीसी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की. विभाग के माध्यम से यह राशि मृतक की पत्नी कविता महतो को सौंप दी गई. परिवार और अमित महतो ने उपायुक्त करन सत्यार्थी एवं जिला प्रशासन का आभार जताया है.

विज्ञापन
