चाईबासा/ Jayant Pramanik जंगली मशरूम खाने से रविवार को गोईलकेरा प्रखंड के कुईड़ा गांव के एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए हैं. सभी छह लोगों को सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका ईलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह को घर की सदस्य मेचो नाग ने जंगल से मशरूम चुन कर घर लाया. उसे पकाकर खाने के कुछ घंटे बाद ही घर के सभी लोगों का तबीयत बिगड़ने लगा. सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गया. जिसके बाद सभी को सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का ईलाज चल रहा है.

अस्पताल में इलाजरत अंशु नाग(19 वर्ष), रोमी नाग(17 वर्ष), मनीषा नाग(22 वर्ष), शुरू नाग(18 वर्ष), मेचो नाग(62 वर्ष) और बुधनी नाग (45 वर्ष) भर्ती हैं. जिसमें अंशु नाग की स्थिति थोड़ी गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन
