चाईबासा/ Jayant Pramanik जिला के गुदड़ी थाना और एस्पायर संस्था द्वारा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर विधायक जगत माझी और अन्य अतिथियों ने मैट्रिक और इंटर में प्रथम श्रेणी से पास विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

सम्मान समारोह में मैट्रिक के 34 और इंटर के 27 विद्यार्थी शामिल हुए. विधायक जगत माझी और अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया.
मौके पर बतौर अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन, प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, बीडीओ मनोज तिवारी, गुदड़ी थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज, चक्रधरपुर महिला थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा, एसआई मोतीलाल, एस्पायर के गुदड़ी के प्रखंड कोऑर्डिनेटर धर्म देव गोप, मुखिया कुंवारी बारजो, समाज चंदन बरजो और आकाश भेंगरा के हाथों भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एस्पायर संस्था के कार्यकर्त्ता और समाज सेवी भी मौजूद थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

