चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केनके पंचायत के सरजोमहातु गांव में शिव मां पाउड़ी पूजा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय मेला सह छऊ नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ. शनिवार को समापन समारोह में सांसद जोबा माझी उपस्थित रही. इस दौरान सांसद ने मेला का भ्रमण किया और ग्रामीणों से मुलाकात की. समापन के मौके पर महिला एवं पुरूष भक्त भक्ति में झूमते रहे.

पुरूष भक्तों ने अंगारों पर नंगे पांव चल भक्ति दिखायी. सांसद जोबा माझी ने कहा सरजोमहातु मेला क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला है. वर्षो से भक्त अपनी भक्ति को प्रदर्शित करते हैं. इसके अलावा कहा कि छऊ नृत्य हमारी संस्कृति का हिस्सा है. संस्कृति, भाषा और रीति- रिवाज को संरक्षित करने की आवश्यकता हैं. इससे पूर्व शुक्रवार की पूरी रात छऊ नृत्य का आयोजन हुआ.जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे थे. मेला में विभिन्न प्रकार के दुकानों के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाये गये थे. इस दौरान केनके पंचायत के मुखिया श्याम सिंह मुंडा, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, रोनित महतो, श्रीराम सामड, धनेश्वर सामड, लाडू हेम्ब्रम, दामोदर हेम्ब्रम, गोमा हेम्ब्रम, गोमिया हेम्ब्रम, सोंगा सामड, सोमनाथ हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


