चाईबासा: जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता के जंगली और पहाड़ी इलाके में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया. फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
