चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनापानी बाजार टांड़ में शनिवार दोपहर एक पारा शिक्षक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान मुकरु देवगम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी पुरना चाईबासा, टोला–बारी पोखरी के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई.

हत्या के बाद आरोपी बीहड़ जंगलों में छिपे हुए थे. पुलिस की तकनीकी शाखा की सहायता से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई और 30 नवंबर को ग्राम केजरा से तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हड़िया या रासी पीने को लेकर विवाद होने के बाद हत्या करने की बात भी स्वीकार की है.
फिलहाल टोंटो थाना पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
